Air India का फरमान, इस दिन से गगल हवाई अड्डे पर बंद हो रही एक उड़ान

Friday, Oct 27, 2017 - 11:10 AM (IST)

गगल (कांगड़ा): विंटर सीजन के चलते कांगड़ा जिला के गगल हवाई अड्डे पर शुरू की गई अतिरिक्त विमान सेवा को एयर इंडिया ने बंद करने का फैसला लिया है। यह सेवा 29 अक्तूबर से बंद हो जाएगी। इस हवाई अड्डे पर अब चार के बजाय तीन विमान ही लैंड करेंगे। स्पेशल जेट की शाम के लिए विमान सेवा भी बंद की जा रही है। हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने कहा कि सुबह 6:30 बजे दिल्ली से गगल हवाई अड्डे के लिए एयर इंडिया का विमान पहली उड़ान भरेगा जो 8:15 बजे लैंड करेगा,  8:40 बजे यह फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दूसरा विमान 11:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और फिर 12:50 बजे लैंड करके 1:20 बजे वापस आ जाएगा। उधर स्पेशल जेट विमान 12:00 बजे गगल हवाई अड्डे पर लैंड करेगा और 12:20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।