PICS: इस बेटी ने 20 साल की उम्र में किया कमाल, विश्व की 7 चोटियों पर फहराया तिरंगा

Thursday, Mar 30, 2017 - 02:39 PM (IST)

कांगड़ा: हिमाचल की लड़कियां खूबसूरत और प्रतिभा में किसी से पीछे नहीं हैं। वह बड़े-बड़े कारनामों में सबको मात दे रही है, अब ऐसा ही एक विश्व स्तरीय कारनामा कांगड़ा जिले की बेटी आकृति हीर ने कर दिखाया है। वह भारत की पहली ऐसी लड़की हैं, जिसने 20 साल की उम्र में यूरोप की 18,510 फीट सबसे ऊंची चोटी 'माउंट एलब्रस' को फतेह किया। यहां जाने के लिए उसके पास कोई 'स्पॉन्सर' नहीं था। फिर माता-पिता ने इसके लिए 3 लाख रुपए का ऋण लिया। उसे कहीं से फाइनैंशल हेल्प नहीं मिल पाई। उन्होंने इस मंजिल को पाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। धूप से जलना, कम तापमान को सहना जो माइनस 40 डिग्री था। हवाएं तेज थीं, बर्फबारी हो रही थी और एक वक्त तो ऐसा आया कि उसका शरीर काम ही नहीं कर रहा था। मगर आखिर में कामयाबी हासिल की और चोटी पर तिरंगा फहरा दिया।


7 चोटियों पर गाड़े कामयाबी से झंडे
सुलियाली गांव की रहने वालीं आकृति ने 2012 में उत्तराखंड के 'नेहरू इंस्टीच्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग' से पर्वारोहण की ट्रेनिंग ली। उस समय उसने गंगोत्री पीक की चढ़ाई पूरी की, जिसकी ऊंचाई 16 हजार फीट थी। उसी वक्त से पर्वतारोहण आकृति के जीवन का हिस्सा बन गया। वह अब तक दुनिया के 7 चोटियों पर कामयाबी से झंडे गाड़ चुकी हैं। उसने कहा कि वह बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थी, इसलिए उसने माउंटनीअरिंग को चुना। इस उपलब्धि के लिए आकृति का नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। दरअसल उसके माता-पिता माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते। इसके लिए उन्होंने माउंट एवरेस्ट के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन शुरू किया है।