ईंट भट्ठे पर युवक के इस खौफनाक कदम ने उड़ाए साथियों के होश, पढ़ें खबर

Friday, Nov 10, 2017 - 01:25 AM (IST)

ऊना: क्षेत्र के गांव बसदेहड़ा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ईंट भट्ठे पर रेहड़ा चलाने का काम करता था। मृतक की पहचान अजय कुमार (23) निवासी पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने से पहले उक्त युवक देर रात लगभग 1 बजे ईंट भरने के कार्य में लगा हुआ था और चाय बनाने के लिए भट्ठे पर ही बनी रिहायश में गया जहां से वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। उसके अन्य साथियों ने जब कमरे में जाकर देखा तो वह छत के साथ फंदा लगाकर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एस.पी. संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।