दबंग खान की बहन के बाद ‘यह’ बॉलीवुड सिंगर बनेगी मंडी की बहू

Friday, Sep 29, 2017 - 12:44 AM (IST)

मंडी: बॉलीवुड सिंगर अर्शप्रीत अब मंडी की बहू बनेगी। बॉलीवुड सिंगर अर्शप्रीत की शादी मंडी के नामधारी सिख अरिन अरोड़ा से होने जा रही है जो बेहतरीन गायक हैं और पहले वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल मनाली रहे हैं। आगामी पहली अक्तूबर को ऐतिहासिक सेरी मंच पर यह शादी बिना दहेज के सम्पन्न होगी। खास बात तो यह है कि इस शादी की रस्में भी महिलाएं ही अदा करेंगी जिसके लिए महिलाओं को बाकायदा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पूर्व मंडी के ही आयूष शर्मा की शादी भी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता के साथ हुई है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में नामधारी संगत का महत्वपूर्ण कदम
सेरी मंच पर होने जा रही इस शादी में आसा दी वार, हवन-यज्ञ, चंडी की वार पाठ और आनंद कारज सब महिलाओं के हाथों से सम्पन्न होगा। नामधारी संगत ट्रस्ट के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह वकील का कहना है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में नामधारी संगत का यह महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र धारण करने के अलावा शादी जैसी रस्में निभाने की इजाजत सतगुरुदलीप सिंह की ओर से दी गई है। यह अपने आप में एक क्रांतिकारी कदम है।