देवभूमि में एक और नाबालिग लड़की से हुई यह हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Friday, Aug 25, 2017 - 01:49 AM (IST)

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के उपमंडल आनी के दूरदराज क्षेत्र में अब एक और नाबालिग लड़की दुष्कर्म का शिकार हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना निरमंड में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त घटना उस दौरान हुई जब डीम के समीपवर्ती गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर के समीप रात करीब 9 बजे जा रही थी। उसी दौरान साथ के गांव का युवक उसे बहला-फुसला कर अंधेरे में ले गया और हवस का शिकार बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के पिता ने दर्ज करवाया मामला
जब पीड़िता के पिता को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस थाना में पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया, जिस पर सब इंस्पैक्टर रूप लाल ने नाबालिग लड़की के पिता के बयान दर्ज किए और नाबालिग लड़की का मैडीकल करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।