चम्बा से AAP के इस सक्रिय कार्यकर्ता ने ज्वाइन की कांग्रेस पार्टी, भाजपा को लिया आड़े हाथ

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 04:05 PM (IST)

सलूणी (शक्ति प्रसाद): जिला चम्बा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ भलेई माता मंदिर के प्रांगण में आज आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता विरेंद्र शर्मा ने विधायक आशा कुमारी की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर डल्हौजी ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया। काबिलेगोर है विरेंद्र शर्मा ने 2017 में आशा कुमारी के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। उसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। मगर वहां पर भी विरेंद्र शर्मा को लगा कि इस पार्टी का हिमाचल में कोई वजूद नहीं है इसलिए उन्होंने अब कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

अपने सम्बोधन में विरेंद्र शर्मा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा मात्र लोगों को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर गुमराह कर अपना टाइम पास कर रही है। केन्द्र में मोदी सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जो मोदी के अच्छे दिनों के झांसे में आ गए थे वे अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गैर-हिमाचली लोगों को स्थायी रोजगार देकर हिमाचल की युवा पीढ़ी के साथ कुठाराघात किया है। इसका जवाब आने वाले चुनाव में युवा व पढ़े-लिखे लोग जरूर देंगे। इसके अलावा बलूची से सतीश कुमार जोकि विरेंद्र शर्मा के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़े थे व बाथरी से सौरव शर्मा ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News