इस दर्दनाक हादसे में कार के उड़े परखच्चे, फिर भी जिंदा बच गई 9 माह की मासूम

Wednesday, May 10, 2017 - 11:09 AM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): जाको राखे साइयां मार सके न कोय की यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब मंगलवार सुबह तड़के 5:30 बजे दिल्ली से मनाली जा रही स्विफ्ट डिजायर कार डीएलआईवाईसी-2033 फोरलेन पर अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। जिसमें कार चालक अशोक (44) पुत्र रण सिंह गांव भगत सिंह सोनीपत हरियाणा, अर्जुन (35) पुत्र तिलक राज खन्ना इनकी पत्नी शिखा (25) निवासी सेवक पार्क दिल्ली, रजनीश पुत्र विजय (35) इनकी धर्म पत्नी तनु ठाकुर (26) मनसा पार्क दिल्ली घायल हो गए। वहीं घटनास्थल पर कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए हैं।

9 माह की बानी का बाल भी बांका नहीं हुआ

बताया जाता है कि दुर्घटना के दौरान कार में 9 माह की बानी पुत्री अर्जुन भी सवार थी। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर भी इस मासूम का बाल भी बांका नहीं हुआ वह सकुशल रही। जबकि अन्य सभी 5 सवार घायल हुए हैं। जिसमें घायलों के सिर बाजु व टांगों में चोटें आई हैं। घटना का पता चलते ही लोगों ने सभी घायलों को सड़क तक निकाला और 108 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग मनाली घूमने जा रहे थे।


हादसे में घायल अर्जुन का मंगलवार को था जन्मदिन

दुख की बात यह है कि हादसे में घायल अर्जुन का मंगलवार को जन्मदिन भी था। बताया जाता है कि मंडी जिला में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। अभी सरकाघाट के ब्राग में हुए भयानक हादसा जिसमे 5 की मौत व 5 घायल हुए थे उन्हें बीते 12 घंटे भी नहीं हुए कि सुंदरनगर के समीप एक और हादसा हो गया।