यह 4 साल का बच्चा बना हिमाचल का Google Boy, कठिन सवालों के चुटकियों में देता है जवाब (Video)

Friday, Nov 30, 2018 - 01:18 PM (IST)

 सोलन( चिन्मय): सोलन के महज साढ़े 4 साल का रुद्रा अब 'गूगल बॉय' के नाम से पहचाना जाने लगा है और हो भी क्यों न, नन्ही सी उम्र में यह बच्चा बड़े से बड़े सवालों का जवाब पल भर में देने का दम रखता है। बता दें कि रुद्रा एक साधारण परिवार में जन्मा है। वह अभी के जी कक्षा में पढ़ रहा है जो भी इस बालक के कारनामे सुनता है तो वह अपने दांतों तले अपनी ऊंगली दबाने को मजबूर हो जाता है। रुद्रा की बुद्धि इतनी तेज है कि वह मुश्किल से मुश्किल प्रश्नों के जवाब पल भर में दे देता है। जिसे देख कर ऐसा लगता है कि उसका दिमाग कम्यूटर से भी फास्ट चलता है इसलिए अब यह आस पास के क्षेत्र में गूगल बॉय रुद्रा के नाम से जाना जाता है।

रुद्रा चलता फिरता बना कम्प्यूटर

वहीं रुद्रा की माता और दादा ने बताया कि रुद्रा विलक्ष्ण बुद्धि का है इस बात का तब खुलासा हुआ जब वह महज ढाई वर्ष का था। तब जो भी बात उसे बताते तो वह उसे न केवल कंठस्त कर लेता था बल्कि कुछ दिनों बाद पूछे जाने पर भी वह तुरंत उसका जवाब दे देता था। धीरे-धीरे उसे सामान्यज्ञान और देश के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद रुद्रा चलता फिरता कम्प्यूटर बन गया और सभी को हैरत में डालने लग गया। रुद्रा की बुद्धि इतनी विलक्षण है कि यह साढ़े चार वर्ष की उम्र में न केवल भारत के बारे में बल्कि विश्व के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां रखता है। यही नहीं लाकोक्तियां मुहावरे जो हम हिंदी में बोलते है वह सभी इसे इंग्लिश में कंठस्त है।

पुलिस की युनिफोर्म से बेहद लगाव

इस के इलावा एेसी स्पेलिंग्स जो बीस बीस वर्ड की है वह भी पल भर में सूना देता है। वह राम चरित्र मानस, हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र,महामृत्युंजय जाप हंसते हंसते कुछ सैकिंड्स में सुना कर हैरत में डाल देता है। उसके अध्यापक ने उसे पहले प्री नर्सरी से के जी में कर दिया और अब बिना टेस्ट के ही उसे फस्ट में करने की तैयारी में है। रुद्रा की माता ने बताया कि रुद्रा को पुलिस की युनिफोर्म से बेहद लगाव है और अब वह इस लिए आईपीएस बनना चाहता है। रुद्रा को उसके पिता रोज दो घंटे सुबह पढ़ाते है।
 

kirti