चोरों ने 2 घरों में लगाई सेंध, गहने-नकदी सहित बर्तनों पर किया हाथ साफ

Tuesday, Sep 04, 2018 - 08:33 PM (IST)

लंज: लंज पुलिस चौकी के अंतर्गत आती पंचायत बौडक्वालू के कोठडू गांव में गत रात चोरी की 2 वारदातों को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार गत रात नरेंद्र कुमार पुत्र फौजा सिंह के घर चोरों ने करीब 1.75 लाख से ज्यादा के गहनों सहित पीतल के बर्तन व 23 हजार की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। वहीं दूसरे मामले में इसी गांव के साहनी देवी पत्नी होशियार सिंह के घर से भी गहने, बर्तन व कपड़ों को चोर ले उड़े हैं। एक साथ 2 चोरियां होने से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों के अनुसार चोरों ने घर पर अकेली रह रही औरतों वाले घरों को अपना निशाना बनाया है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी सूचना लंज पुलिस चौकी दे दी गई है और चौकी प्रभारी ने मौके का मुआयना किया है।

Vijay