चोरों ने घर में लगाई सेंध, डेढ़ लाख के गहने व नकदी पर हाथ साफ

Monday, May 14, 2018 - 12:51 AM (IST)

बिलासपुर: नगर की सिनेमा कालोनी के एक घर से चोर करीब डेढ़ लाख की कीमत के सोने-चांदी के गहने व 15 हजार की नकदी ले उड़े। चोरों का शिकार बने घर के मालिक सुखदेव ने बताया कि कुछ दिनों से वे परिवार सहित कहीं बाहर गए थे। जब रविवार को वे वापस अपने घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर में रखे करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के गहने और करीब 15 हजार की नकदी गायब मिली। इस पर तुरंत सुखदेव ने पुलिस को जानकारी दी।


एक और घर में किया चोरी का प्रयास
चोरी की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी जानकारी है कि चोरों ने कालोनी के एक और घर में चोरी का प्रयास भी किया था लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए। एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू जार दी है व मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

Vijay