दिन-दिहाड़े घर में घुसे चोर, लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

Saturday, Oct 20, 2018 - 10:15 PM (IST)

शिमला: बालूगंज थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लाखों की ज्वैलरी चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार जतोग की रहने वाली वीना वर्मा ने बताया कि दिन के समय अज्ञात लोगों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। इस दौरान पूरा परिवार घर से बाहर था। चोरों ने घर की अलमारी से 90 हजार का सोने का एक सैट, 30 हजार के 2 जोड़ी सोने के कांटे, 24 हजार की 3 लेडिज रिंग, 30 हजार की 2 जोड़ी जेंट्स रिंग, 30 हजार का एक मंगलसूत्र व 50 हजार रुपए नकद उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एस.पी. उमापति जम्वाल ने की है।

Vijay