खैरी में चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने

Friday, Oct 28, 2016 - 12:00 AM (IST)

सोलन: सुबाथू चौकी के तहत पडऩे वाले खैरी गांव में करीब 4.25 लाख रुपए के गहनों व सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर डाला। पुलिस के अनुसार चोरों ने रोशनी देवी के घर को निशाना बनाया। रोशनी देवी सोलन में कार्यरत है और उनका बेटा व बहू गांव में रहते हैं। बेटा व बहू अपनी माता के पास रहने के लिए सोलन आए हुए थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।

 

घटना का पता तब चला जब रोशनी देवी की बहू वापस गांव गई। उसने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर पाया गया कि घर में रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे, जिनकी कीमत करीब 4.25 लाख रुपए आंकी जा रही है। एएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।