कांगड़ा बाजार में महिला का पर्स हुआ चोरी

Thursday, Jul 25, 2019 - 11:49 AM (IST)

कांगड़ा : कांगड़ा बाजार में खरीददारी करने आई एक महिला का पर्स चोर चुरा ले गया। कांगड़ा डी.एस.पी. विनोद धीमान ने बताया कि एक परिवार जोकि हरिपुर की तरफ से आया था, ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह खरीददारी करने के लिए कांगड़ा बाजार में आए थे।जब वह एक मनियारी की दुकान पर गए तो उनके बैग में पड़े एक अन्य छोटे से पर्स को कोई चोर उड़ा ले गया जिसमें 30 हजार रुपए थे। डी.एस.पी. ने बताया कि जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है और पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल रही है।

kirti