तस्वीरों में देखिए, हिमाचल के इन दर्रों पर जुलाई में भी 5 फीट तक बर्फ

Thursday, Jul 25, 2019 - 05:05 PM (IST)

कुल्लू: हिमाचल के ऊंचे दर्रों पर जुलाई में भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम और शिंकुला दर्रे पर ऐसा दो दशक बाद हो रहा है जब जुलाई में भी 5 फीट तक बर्फ है। हालांकि इन दर्रो पर जुलाई माह तक बर्फ पिघल जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इतना ही नहीं बर्फ के जमे रहने से 16500 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा अभी तक खुल नहीं पाया है।

बर्फ का जमे रहना लोगों के लिए मुश्किल साधन बन गया है। पिछले 3-4 दिनों से घाटी में पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है लेकिन बर्फ नहीं पिघली।


बताया जा रहा है कि देश में सबसे कम बारिश वाले लाहौल-स्पीति में इस बार सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है। पर्यावरण वैज्ञानिकों का मानना है कि सर्दियों में इस बार पश्चिमी हिमालय में दशकों बाद रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है।

Ekta