एशियन महिला हैंडबाल में ये 4 खिलाड़ी दिखाएंगी दम, जापान में होगी प्रतियोगिता

Friday, Oct 26, 2018 - 10:02 PM (IST)

बिलासपुर: 17वीं एशियन महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक जापान के कुमामोटो में किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी व महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश की 4 हैंडबाल खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इनमें जूनियर भारतीय महिला हैंडबाल की कप्तान रही मेनिका पाल हाल ही में एशियन गेम्ज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं दीक्षा ठाकुर, प्रियंका ठाकुर और दीपा ठाकुर शामिल हैं।

मेनिका पाल जिला सोलन तथा दीक्षा ठाकुर, दीपा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर जिला बिलासपुर से संबंधित हैं। दीपा ठाकुर इससे पूर्व भी साऊथ एशियन व एशियन गेम्ज के लिए लगे भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने बताया कि डा. भीमराव इंडोर स्टेडियम फैजाबाद में भारतीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर 28 अक्तूबर से 29 नवम्बर तक लगेगा। प्रशिक्षण शिविर में ये चारों खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के साथ अनुभवी कोच से हैंडबाल की बारीकियां सीखेंगी।

Vijay