शिक्षा में सुधार और मूल्यांकन विषय पर होगा मंथन

punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 10:55 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए 2 दिवसीय वर्चुअल राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में शिक्षा में सुधार और मूल्यांकन विषय पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। सेमिनार में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, मध्यप्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों व सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई., एन.सी.ई.आर.टी. के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज का महत्वपूर्ण प्रतिबिंभ है, जिससे छात्र के साथ-साथ संपूर्ण राष्ट्र का विकास किया जा सकता है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के अध्यक्ष ने स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नवीं से जमा-2 कक्षाओं के लिए परीक्षा व सतत मूल्यांकन के लिए बनाई गई नीति की प्रशंसा की है। बोर्ड द्वारा अधिसूचित नीति में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दिया है, जिससे छात्र हर तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News