पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल में हो सकता है बदलाव, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 11:56 AM (IST)

शिमला : मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश मंत्रिमंडल में बदलाव की संभावनाओं को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाओं से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इंकार नही किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मुलाकात की है और प्रदेश के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की है। अभी केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। इन चुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की पूरी संभावनाएं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस तरह के कई विषयों पर चर्चा हुई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़ी है जो चिंता का विषय है। 31 जनवरी की कैबिनेट की बैठक में बंदिशों पर निर्णय लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News