ऐतिहासिक शहर चम्बा बना अचम्भा, यहां न खेल मैदान न पार्किंग का समाधान

Friday, Sep 21, 2018 - 12:09 PM (IST)

चम्बा : चम्बा शहर में रियासतकाल से ही मूलभूत सुविधाओं में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व पानी की समस्याएं बेशक ही पूर्ण रही हैं लेकिन वक्त की रफ्तार का पीछा कर रहा चम्बा शहर जटिल समस्याओं में सर्वप्रथम कूड़ा निष्पादन स्थल व गंदगी, पार्किंग, बढ़ता यातायात, भू-स्खलन व खेल मैदान उभर कर सामने आई हैं, जिससे ऐतिहासिक शहर की सुंदरता को भी कहीं न कहीं ग्रहण लग रहा है, वहीं समस्याओं के बढऩे के कारण आज सरकार से लेकर जिला प्रशासन व स्वयं संबंधी विभाग नगर परिषद चम्बा के लिए चुनौतियों भरा दौर सामने है, जिससे कैसे सरकार, प्रशासन व नगर परिषद चम्बा निकल पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही निर्धारित करेगा। 
 

kirti