BSL नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद

Monday, May 08, 2017 - 01:56 AM (IST)

सुंदरनगर: सुंदरनगर बस स्टैंड के सामने बी.एस.एल. नहर में लगाने वाले युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस व गोताखोरों का तलाशी अभियान दिन भर चलता रहा। दोपहर के बाद गोताखोरों ने नहर से शव बरामद करने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलग पंचायत के चौरी निवासी राज कुमार (30) पुत्र तुला राम ने शनिवार को बस अड्डे के सामने बी.एस.एल. नहर में छलांग लगा दी थी।

मृतक युवक के हैं 2 बच्चे
युवक के अचानक छलांग लगाने पर जब तक प्रत्यक्षदर्शी उसे बचाने के लिए दौड़े तब तक युवक  बी.एस.एल. नहर में समा गया था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 2 बच्चों का पिता है जोकि सुंदरनगर में कारपेंटर का काम करने के लिए डेढ़ माह पहले ही आया था। डी.एस.पी. सुंदरनगर संजीव भाटिया ने बताया कि सुंदरनगर थाना पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।