देश की सबसे कम उम्र की BDC चेयरपर्सन प्रज्जवल बस्टा ने पहली बार डाला वोट

Friday, Nov 10, 2017 - 01:07 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के विधानसाभा चुनाव में नए मतदाताओं में वीरवार वोट डालने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इसी के साथ ही जुब्बल कोटखाई से देश की सबसे कम उम्र की पंचायत समिति अध्यक्ष प्रज्जवल बस्टा ने पहली बार वोट डाला।


उन्होंने अपने 22वें जन्मदिन पर कोटखाई तहसील के पांदली मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने से पहले उन्होंने अपना जन्मदिन भी मनाया। वहीं पांदली बूथ पर 84 फीसदी मतदान हुआ है। यहां पर 721 मतदाताओं में 557 ने मतदान किया है। 


ऐसे हासिल की मंजिल 
बता दें कि प्रज्जवल बस्टा जानी मानी उन हस्तियों में से एक हैं जिसने अपनी छोटी सी उम्र में ऊंचाइयों को छू लिया। वह जुब्बल कोटखाई से पंचायत समिति अध्यक्ष सबसे कम उम्र की युवा चेयरपर्सन है। उसे मिस फ्रेशर बीए फ‌र्स्ट इयर भी चुना गया है। उन्होंने जनसेवा के साथ-साथ पढ़ाई भी की। 21 साल की उम्र में उसने अपने सपनों क परवाह न किए बिना समाज के लिए कुछ कर गुजरने की सोची। उसने जिंदगी में इतना कुछ किया है कि हम आपको क्या-क्या बताएं। प्रज्जवल का सपना स्मार्ट राजनीतिज्ञ बनना है। प्रज्जवल बस्टा ने कानूनी पढ़ाई भी की है। वह पूर्व प्रधानमंत्री वायपेयी से भी प्रभावित है।