खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, मौत

Thursday, Jul 26, 2018 - 04:10 PM (IST)

चम्बा : एक युवती को सांप ने काट लिया जिसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार अंजू पुत्री टेक चंद निवासी सरोल बुधवार को अपने घर के बाहर किसी कार्य को अंजाम दे रही थी तो वहां पर उसे सांप ने काट लिया। घर वाले उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा ले आए जहां पर मौजूद चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भर्ती कर लिया है। वहीं खेत में काम करते एक महिला को सांप ने डस लिया। उपचार के लिए उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी सन्नी गांव काकैला डाकघर खजियार बुधवार को दोपहर के समय अपने खेत में काम कर रही थी तो उसे वहां मौजूद सांप ने काट लिया। परिजन उसे मैडीकल कालेज अस्पताल चम्बा ले आए जहां पर उसे भर्ती कर लिया है। 

kirti