घर की छत से गिरी महिला ने टांडा में उपचार के दौरान तोड़ा दम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 04:44 PM (IST)

चम्बा (काकू): धरवाला क्षेत्र की किलोड़ पंचायत में घर की छत से गिरने से घायल हुई महिला की मौत हो गई है। महिला ने टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। छह अप्रैल को 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने घर की छत से गिर पड़ी थी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए मैडीकल कालेज टांडा रैफर किया गया था।

यहां पर उपचार के दौरान सोमवार देर रात को उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी गैहरा की एक पुलिस टीम को टांडा में तथ्यों के सत्यापन और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News