इंतजार हुआ खत्म सोमवार से बाजारों में पहुंची मछली

Tuesday, Aug 17, 2021 - 10:47 AM (IST)

फतेहपुर (अजय) : पौंग झील में मत्स्य आखेट से प्रतिबन्ध हटते ही पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ मछली सोसायटीज में पहुंची। पौंग झील में पहले ही दिन 10 टन मछली का शिकार हुआ, जिसमें राहु, कतला, महाशीर, मोरी, संगाड़ा प्रजाति की मछली शामिल रही। सबसे ज्यादा मछली संगाड़ा प्रजाति की रही। मत्स्य अधिकारी पंकज पटियाल ने बताया कि पौंग झील में मत्स्य आखेट हटने के पहले ही दिन 10 टन मछली का शिकार हुआ तथा मछुआरों के चेहरों पर छाई मायूसी की लकीरें मिट गई। उन्होंने बताया कि नन्दपुर भटोली फिशरीज सोसायटीज में 1918.5 किलोग्राम मछली पहुंची, जोकि समस्त सोसायटीज में सबसे ज्यादा रही। पंकज पटियाल ने बताया कि पौंग झील की मछली की काफी डिमांड रहती है। उन्होंने कहा कि शिकारी पौंग झील में अंडरसाइज जाल न लगाएं अन्यथा ऐसे मछुआरों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
 

Content Writer

prashant sharma