सुक्खू ने कहा - पत्थर पर नाम न लिखने से छिप नहीं जाएगी सच्चाई

Sunday, Jun 17, 2018 - 10:29 AM (IST)

शिमला/नादौन : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार की दूरदॢशता पर सवाल खड़े किए हैं। जोलसप्पड़ मैडीकल कॉलेज का शिलान्यास हमीरपुर से ही कर देने पर सुक्खू ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष व विपक्ष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सरकारें तो आती-जाती रहती हैं। यह लोकतंत्र में निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दूरदर्शी सोच के साथ आगे बढऩा चाहिए, जिसका उनके अब तक के कार्यकाल में अभाव दिखा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हमीरपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर जोलसप्पड़ में कॉलेज का शिलान्यास तक करना ठीक नहीं समझा। स्थानीय विधायक होने के नाते उन्हें निमंत्रण तक नहीं दिया गया। यह उनकी छोटी सोच है। उन्हें लगा कि यदि जोलसप्पड़ में शिलान्यास किया तो सुक्खू का नाम भी शिलान्यास पट्टिका पर लिखना पड़ेगा। 

मैडीकल कॉलेज की वास्तविकता छिप नहीं जाएगी
इसलिए हमीरपुर से ही शिलान्यास कर दिया। सुक्खू ने कहा कि पत्थर पर नाम न लिखने से मैडीकल कॉलेज की वास्तविकता छिप नहीं जाएगी। जनता के दिलों में उनका नाम लिखा हुआ है और लोग जानते हैं कि मैडीकल कॉलेज को 4 मार्च 2014 को पूर्व यू.पी.ए. सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से रातोंरात उन्होंने ही 186 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कराया था। सुक्खू ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भाजपा नेताओं ने रोड़ा न अटकाए होते तो पूर्व कांग्रेस सरकार में ही यह कॉलेज जोलसप्पड़ में शुरू हो गया होता। केंद्र सरकार ने इसे जोलसप्पड़ में स्वीकृत किया है और यह बनेगा भी वहीं।


जनता के लिए ड्रीम प्रोजैक्ट
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने चेताते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने कोई षड्यंत्र रचा तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी। मैडीकल कॉलेज नादौन व जिला की जनता के लिए उनका ड्रीम प्रोजैक्ट है। सरकार इसका झूठा श्रेय लेने के बजाय जल्दी जोलसप्पड़ में इसका काम शुरू कराए। 
 

kirti