ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भरी थीं 14 भैंसें, सी.आई.डी. ने 3 को दबोचा

Tuesday, Jul 31, 2018 - 09:48 PM (IST)

कांगड़ा: कांगड़ा बाईपास रोड पर सी.आई.डी. की टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक वाहन से 12 भैंसें व 2 भैंसों के कटड़ों सहित 3 पशु तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक राज्य गुप्तचर विभाग को पुख्ता जानकारी मिली की कुछ दूसरे प्रदेशों के पशु व्यापारी पशुओं को बड़ी बेरहमी के साथ ले जाते हैं। सूचना के आधार पर सी.आई.डी. टीम ने सोमवार को नाका लगाया और अर्धरात्रि के पास एक ट्रक (यू.पी. 11टी -3660) जांच के लिए रोका। जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें 12 भैंसें व 2 भैंसों के कटड़े बड़ी बेरहमी से ठूंस-ठंूस कर भरे थे। इन पशुओं को 3 जगह से रस्सियों की नुकेल बनाकर जकड़ा हुआ था।


डेरा बस्सी के बूचडख़ाने में ले जाई जा रहीं थीं भैंसें
इस पर गुप्तचर विभाग ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इस ट्रक के साथ एक कार (यू.पी. 11बी.जे -0634) भी चल रही थी।  पुलिस के पूछने पर एक व्यक्ति रियासत अली निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के निवासी ने बताया कि वह लगभग कुछ वर्षों से ये काम कर रहा है। उसने बताया कि वह ये पशु डेरा बस्सी के बूचडख़ाने में बीफ  मीट के लिए लेकर जा रहा था। उसने बताया कि ये भैंसें अनवर अली के सुपुर्द करनी थीं। चालक धर्मेंद्र के साथ इकबाल निवासी सहारनपुर मौजूद था।


मामले की गहनता से छानबीन कर रही पुलिस
थाना प्रभारी कांगड़ा कुलदीप राज ने बताया कि पुलिस ने पशु क्रूरता एक्ट 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि रियासत अली कांगड़ा के निकटवर्ती गांव में एक किराए के मकान में रह रहा है ओर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर रियासत अली को भैंसों की सुपुर्ददारी फि लहाल दी है। उन्होंने बताया कि अरोपियों की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Vijay