दर्दनाक हादसा : राह चलते व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

Saturday, Mar 24, 2018 - 11:17 AM (IST)

मंडी: राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर दुर्घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को मनाली पर छडोल के पास हुआ। जहां एक ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक यह ट्रक (एचपी11-6117) किरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहा था। जिसने राह चलते एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार  गॉव चुराडी जिला बिलासपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस दुर्घटना के बाद अारोपी मौके से फरार है।

 

Punjab Kesari