जिस मंच से लोगों ने अटल जी को सुना था आज वहीं से दी श्रद्धांजलि

Friday, Aug 17, 2018 - 02:38 PM (IST)

मंडी (नीरज): एक दौर वो था जब अटल बिहारी वाजपेयी मंडी अपनी पार्टी के प्रचार के लिए आए थे। उस वक्त उन्होंने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच से भरी जनसभा को संबोधित किया था। विडम्बना देखिए कि आज उसी स्थान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश भर की तरह मंडी में भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।


ऐतिहासिक सेरी मंच पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित आम लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने मौन रखकर स्व. वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी और उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने आए बल्ह से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी, सदर के पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह, नगर परिषद की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजयेपी की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। यह पार्टी सहित देश के लिए एक अपूर्णिय क्षति है।

Ekta