धर्मशाला के इस गबरू की कलाकारी का America भी हुआ कायल

Saturday, Sep 15, 2018 - 06:17 PM (IST)

धर्मशाला: धर्मशाला के युवा कलाकार मुकेश थापा की पेंटिंग का चयन अमेरिका के न्यूयोर्क शहर में होने वाली प्रदर्शनी में किया गया है। इस पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन अलाइड आर्टिस्ट ऑफ  अमेरिका की सोसाइटी द्वारा किया गया है। इस सोसाइटी की स्थापना 1914 में न्यूयोर्क शहर में हुई थी। इस पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन अलाइड आर्टिस्ट ऑफ  अमेरिका द्वारा 105वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में किया गया है। यह सोसाइटी हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगता का आयोजन करती है। इस प्रदर्शनी में पूरी दुनिया से 150 कलाकृतियों को विभिन्न देशों से चुना गया है जिसमे मुकेश थापा की पेंटिंग को भारत की तरफ से चुना गया है। अलाइड आर्टिस्ट ऑफ अमेरिका वहां की एक राष्ट्रीय सोसाइटी है जिसमें अंतरास्ट्रीय स्तर पर मुकेश थापा की पेंटिंग का चयन हुआ है। यह प्रदर्शनी 16 सितम्बर तक न्यूयोर्क में चलेगी।

Jinesh Kumar