ज्वालामुखी के वार्ड 1 में तूफान में गिरी स्लेटपोश मकान की छत

Friday, Jul 16, 2021 - 05:47 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा) : ज्वालामुखी के वार्ड नं 1 में गत रात वीरवार को आये तूफान और बारिश ने एक स्लेटपोश मकान की छत गिरा दी, जिससे मकान में रहने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। वार्ड 1 की घर की महिला सरोज देवी ने बताया कि गत रात को करीब डेढ़ बजे के करीब धड़ाम की आवाज से मकान की छत गिर गई, गनीमत है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सरोज देवी ने बताया कि जब छत गिरी तब घर के अंदर कोई नहीं था, सभी बाहर सो रहे थे और देर रात जब उन्होंने घर के अंदर जाने की सोच रहे थे तभी छत गिर गयी थी। सरोज देवी ने बताया कि उनका कम से कम 25 हजार का नुकसान हुआ है। परिजनों ने वार्ड सदस्य व पटवारी को भी सूचना आज सुबह दे दी थी लेकिन दोपहर बाद पटवारी मौका करने पहुंचे। महिला के पति का अभी एक माह पहले ही देहान्त हुआ है। महिला अपने बच्चों सहित दो कमरों के स्लेटपोश मकान में रह रही थी और अब छत गिरने से उन्हें भारी परेशानी हो रही हैं।
 

Content Writer

prashant sharma