मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, खण्डर बना यह रसोईघर

Monday, Sep 24, 2018 - 02:02 PM (IST)

 

चंबा : हिमाचल प्रदेश में हो रही मुसलाधार बारिश के कारण कई जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। हर जगह बारिश भूस्खलन अपना-अपना कहर दिखा रही है चम्बा जिला के ग्राम पंचायत कोहाल के कैंथली गांव में देर रात को बारिश के चलते एक मिटटी का घर गिर गया। दरअसल यह एक मिटटी का बनाया हुआ रसोईघर था जिसमें की एक परिवार के लिए खाना बनता था और इसी रसोईघर से एक परिवार खाना खाता था। लेकिन इस मूसलाधार बारिश के चलते यह रसोईघर खण्डर बन गया। हैरानी की बात यह है कि जब इसकी जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान को दी तो उनका कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं आया। अब लोगों ने प्रशासन से मांग हैं कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाए।
 

kirti