हत्या की सजा काट रहा कैदी कर्मचारी को चकमा देखकर...

Monday, Nov 13, 2017 - 07:55 PM (IST)

शिमला: कंडा जेल में मर्डर की सजा काट रहा दोषी फरार हो गया है। कैदी शिमला के पुराना बस अड्डा से फरार हो गया। कैदी समरहिल और मालरोड पर कैंटीन चला रहा था और जैसे ही उसे मौका मिला मिनटों में रफूचक्कर हो गया। कैदी का नाम दर्शन कुमार है। इसके बाद  कंडा जेल के उप अधीक्षक जगजीत चौधरी ने सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है और हिमाचल के थानों को इस बारे में सूचित कर दिया है।

कंडा जेल बेकरी में तैयार किए उत्पादों को बेचता था
दर्शन समरहिल और मालरोड पर कंडा जेल की बेकरी में बनाए गए उत्पादों को बेचने आता था और वह समरहिल और मालरोड पर कैंटीन भी चलाता था। जैसे ही जेल उप अधीक्षके को सूचना मिली की कैदी फरार हो गया है उन्होंने छानबीन की और पाया कि कैदी भाग गया है। इसके बाद सभी स्थानों पर पता किया और फिर पाया कि वह फरार है। दर्शन राजधानी के कृष्णानगर का रहने वाला था और हत्या के जुर्म में सजा काट रहा था।

हालांकि दर्शन कुमार के साथ एक कर्मचारी भी था। उसने ही कंडा जेल उप अधीक्षक को सूचना दी कि कैदी ओल्ड बस स्टैंड से फरार हो गया है। इसके बाद केस दर्ज करवाया गया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और सभी थानों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस ने धर्मशाला, कुल्लू, बिलासपुर, सोलन और परवाणू पुलिस को विशेष तौर पर सूचित कर दिया है।