नगर निगम चुनाव में भाजपा में ही घमासान के आसार

Friday, Nov 20, 2020 - 06:40 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): भाजपा को नगर निगम के प्रस्तावित चुनाव में सोलन को नगर निगम बनाने का लाभ मिलने की उम्मीद कम ही लग रही है। भाजपा के दोनों गुट के नेता मेयर के पद पर नजरें गढ़ाए हुए है। इसके लिए इन नेताओं ने अपने सर्मथकों का चुनावी रण में उतारने की योजना बनाई है। भाजपा के दोनों के गुटों के 17 वार्डों के प्रत्याशी लगभग फाइनल कर दिए है। मजेदार बात यह है कि निगम चुनाव के लिए अभी तक रोस्टर नहीं बना है लेकिन हर वार्ड से  एक पुुरुष व एक महिला प्रत्याशी तय कर ली है। यदि ओपन हुआ तो पुरुष यदि महिला के लिए आरक्षित हुआ तो महिला को प्रत्याशी बनाया जाएगा।

अपनी ही पार्टी के मौजूदा पार्षदों में दोनों गुटों के नेताओं का यदि कोई चुनौती लग रहा है तो दो गुटों की टिकट की लिस्ट में उस पार्षद का नाम नहीं है। इससे लग रहा है कि उसकी घेराबंदी के लिए दोनों गुट अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे । हैरानी की बात यह है कि भाजपा के दोनों गुटों ने नगर निगम के 17 वार्डों के लिए अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए है लेकिन इसके लिए भाजपा मंडल को विश्वास में लेना भी उचित नहीं समझा है। इससे लग रहा है कि सोलन के बड़े नेताओं के आगे मंडल भी अपने आप को लाचार महसूस कर रहा है।  हालांकि प्रत्याशियों का चयन मंडल द्वारा ही किया जाना है लेकिन भाजपा के दोनों गुटों ने अपने - अपने प्रत्याशियों को लेकर मंडल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो दोनों गुट कीपार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भी अपना प्रत्याशी उतारने की योजना है ताकि दूसरे गुट के प्रत्याशी को हराकर मेयर की कुर्सी तक पहुंचा जा सके। नगर निगम के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हुए है। भाजपा की जंग का लाभ कांग्रेस को भी मिल सकता है लेकिन इसके लिए कांग्रेस को 17 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारने होंगे। यदि किसी वार्ड मेंं कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिलता है तो निर्दलीय प्रत्याशी को भी समर्थन दे सकती है जैसे परवाणू नगर परिषद के चुनाव के लिए कांग्रेस ने वार्ड नम्बर 8 से आजाद उम्मीदवार मनीषा शर्मा व वार्ड नम्बर 9 से आजाद उम्मीदवार निशा शर्मा को अपना समर्र्थन दिया है। कांग्रेस यही फार्मूला सोलन में लागू कर सकती है।  

भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि नगर निगम चुनाव में भाजपा मंडल ही प्रत्याशियों के नाम का फाइनल करेगा। अभी निगम के चुनाव की घोषणा नहीं हुई है जब होगी पार्टी इसको लेकर रणनीति तैयार करेगी। जोगिन्द्रा बैंक के चुनाव हो या सहकारी फैडरेशन के चुनाव हो भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। नगर निगम के चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी।

Naresh Pal