इस शहर के लोगों को नहीं मिल रही ये सुविधा, लोगों को हो रही परेशानी

Monday, Mar 25, 2019 - 10:35 AM (IST)

कुल्लू (दिलीप): इसे महज विभाग की लापरवाही ही कहा जाएगा कि एक दशक पूर्व बनी सड़क का फायदा ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कुल्लू से लारीकोट सड़क वर्ष 2009 में पास हुई है। 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी घाटी के लोगों को बस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम भी उनके दर्द को नहीं समझ पा रहा है, जिससे वे या तो जीप में अधिक पैसे देकर घर पहुंच रहे हैं या फिर पैदल ही सफर करने के लिए विवश हैं। लक्ष्मी नारायण महिला मंडल कोट की प्रधान सवित्रा देवी का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को भी पत्र लिखकर सूचित किया था।

उन्होंने कहा कि 21 नवम्बर, 2018 को लारीकोट तक बस सेवा बहाल हुई थी लेकिन उसके बाद वह बंद हो गई। 22 दिसम्बर को फिर से ग्रामीणों की मांग के चलते पुन: बस सेवा शुरू की गई, उसके बाद उसके दर्शन भी नहीं हुए। ग्रामीणों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम पर भेदभाव का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी फतेह सिंह राणा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तक करीब एक माह तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चताणी नाला तक आती थी लेकिन इन दिनों वह भी सिर्फ रोगी मोड़ तक ही आ रही है, जिससे क्षेत्र की जनता को बस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 

kirti