जेलों में कैदियों को सजा के साथ मिल रहा हुनर दिखाने का मौका (Video)

Thursday, Nov 08, 2018 - 10:53 AM (IST)

नाहन (सतीश): सब जानते है कि जेल में कैदी सजा काटते हैं परंतु हिमाचल जेल प्रबंधन ने इन कैदियों के हुनर को पहचाना है और इन कैदियों से वह काम करवाया जा रहा है जिसे वह बखूबी कर सकते है। कैदियों से कराए कराए जा रहे इन कामों से कैदियों के हुनर को जिंदा रखा है वहीं जेल प्रशासन को अतिरिक्त आमदनी भी हुई है। हिमाचल की जेलों में सजा काट रहे कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की 15 दिवसीय प्रदर्शनी दिल्ली में लगाई है। जिसमें हिमाचल की सभी जेलों में बने उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।


हिमाचल की जेलों में बने उत्पादों को दिल्ली में लगाई गई प्रदर्शनी में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब सजा काट रहे कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पाद लोगों को देखने को मिल रहे हो। साथ ही उत्पादों की शुद्धता से भी लोग काफी प्रभावित हुए हैं। इन उत्पादों में से सेंट्रल जेल नाहन ने करीब 15 लाख रुपए की लागत के उत्पाद प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखे हैं जिसमें मुख्यतः मफलर स्टॉल शाल कंबल हिमाचली टोपी चादर इसके अलावा बेकरी के प्रोडक्ट भी शामिल है। हिमाचल जेल प्रबंधन की ये पहल काबिले तारीफ है परंतु देखना यह होगा कि जेल प्रबंधन इस मुहिम को कब तक जारी रखता है और कैदी कितना इसे अपने जीवन में उतार पाते हैं।

Ekta