तीन पंचायतों के लिए इकलौती बस सुविधा, क्षमता 42 की सफर करतें है 100 से अधिक लोग

Thursday, Nov 07, 2019 - 10:44 AM (IST)

चंबा (विनोद): चंबा विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों बख्तपुर, रठियार व बसौधन के लोगों के लिए बस सुविधा न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय इन पंचायतों के लिए एच.आर.टी.सी. की महज एक ही बस सेवा चली हुई है। चंबा से छंडी देवी रूट पर चलने वाली इस बस सेवा में सवारियों को बिठाने की क्षमता 42 लोगों की है लेकिन इसमें हर दिन 100 से अधिक लोग सफर करते हैं। शाम को चंबा से छंडी देवी के लिए 4 बजकर 5 मिनट पर यह रवाना होती है तो सुबह यह बस छंडी देवी से चंबा के लिए सवा 8 बजे चलती है। इस बस में हर दिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले 86 छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं।

इसके अलावा इन तीनों पंचायतों के लिए रोजगार के लिए सुबह जिला मुख्यालय पहुंचते हैं तो शाम को अपने घरों को वापस लौटते हैं। इस स्थिति से यह साफ पता चलता है कि इस रूट पर कम से कम 3 बसों का चलना बेहद जरूरी है। बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी सूरज, सरण सिंह, विक्रम सिंह, चमन सिंह, पप्पू, पवन कुमार, चमन सिंह, देवराज, केसर सिंह, हेमराज, सुक्रीव, जगदीश, मनोज, लक्ष्मण, ज्ञान चंद, हरबंस, मंहिद्र सिंह, चुमारू राम, कुलदीप कुमार, सोभिया राम, किशन चंद, दलीप सिंह, हरसिंह व केवल कुमार का कहना है कि छंडी देवी-चम्बा के बीच चलने वाले एच.आर.टी.सी. की इस इकलौती बस सेवा के अलावा दूसरी कोई भी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से लोगों को इस पर ही आश्रित होकर रहना पड़ रहा है।

Edited By

Simpy Khanna