नए अंदाज में दिखे अनुराग, स्वीकार किया हेल्थ चैलेंज (Watch Video)

Sunday, Jun 03, 2018 - 11:04 AM (IST)

ऊना (अमित): हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वह कुछ नए अंदाज में नजर आए। वह शनिवार को ऊना के एक कन्या विद्यालय में मार्शल आर्ट शिविर कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां वो पुशअप और रस्सी कूदते नजर आए।


शनिवार को सांसद 'हम फिट तो इंडिया फिट का' नारा देते हुए ऊना में नए अंदाज में दिखे। अनुराग कन्या स्कूल ऊना में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां एक मार्शल आर्ट के शिविर का समापन था।


उन्होंने छात्राओं को फिट रहने के टिप्स दिए। सभी हैरान हो गए जब अनुराग ने सभी को पुशअप, रस्सी कूदना सहित अन्य क्रियाएं करके दिखाई। अनुराग ने 30 पुशअप किए और अलग-अलग अंदाज में रस्सी कूदना किया। 

Ekta