देहूंघाट में दरक रहा पहाड़, घरों पर मंडरा रहा खतरा

Wednesday, Oct 23, 2019 - 11:06 AM (IST)

सोलन : देहूंघाट में पहाड़ दरकना शुरू हो गया है। इसमें पड़ी दरारें गहरी होती जा रही हैं। दरारें चोटी की ओर बढ़ती जा रही हैं। स्थिति यही बनी रही तो यहां पर कभी कोई बढ़ा हादसा हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पहाड़ के नीचे कई मकान हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यहां सड़क निर्माण के लिए हुई कटिंग के कारण हुए भू-स्खलन से पहाड़ी दरकना शुरू हो गई। इसके कारण सड़क का नामोनिशान ही मिट गया है। अब यह पहाड़ी खतरनाक रूप धारण करती जा रही है। बरसात के दिनों में स्थिति भयावह बन जाती है। ग्राम पंचायत सपरून के प्रधान मदन मेहता ने बताया कि पहाड़ में दरारें बढ़ती जा रही हैं।

 

 

Edited By

Simpy Khanna