गरीबों के हक के लिए आगे आया यह MLA, मांगे न मानने पर किया बड़ा ऐलान

Monday, Apr 16, 2018 - 04:01 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): नैनादेवी से विधायक राम लाल ठाकुर ने मांगे न मानने पर एक बड़ा ऐलान किया है। वह गरीबों के हक के लिए आगे आए हैं। ठाकुर ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि 15 दिन के अंदर प्रशासन ने रेहड़ी फड़ी वालों के लिए जारी किए आदेशों को वापस नहीं लिया तो वह लोगों के साथ मिलकर मंदिर परिसर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। साथ ही वह गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। 


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लगभग 60 लोगों को बेरोजगार किया। जबकि ठाकुर ने प्रदेश सरकार के द्वारा हिमाचल के मंदिर न्यासों से गौ सदनों के लिए दी जाने वाली 15% राशि का कड़ा विरोध किया। सरकार के द्वारा मंदिर न्यासों से गौ सदनों के लिए दी जाने वाली 15% राशि का कड़ा विरोध किया, वहीं पर उन्होंने कहा कि क्या प्रदेश सरकार इतनी कंगाल हो चुकी है कि गौ रक्षा के लिए जो पैसा है मंदिरों से लिया जाए। ठाकुर ने कहा कि मंदिर न्यास पहले से ही स्कूल और कॉलेज चला रहा है। इसके अलावा गरीब परिवारों की कुंवारी कन्याओं के विवाह के लिए पैसा दिया जाता है।  मेधावी छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए पैसा दिया जाता है। 

Ekta