तेंदुएं ने उठा लिया था बच्चा, ऐसे बच गई जान

Wednesday, Jul 15, 2020 - 12:28 PM (IST)

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में आजकल एक तेंदुए का आतंक है। तेंदुए को लेकर रहवासियों में खौफ बना हुआ है। मंगलवार को भी एक बच्चा तेंदुएं का शिकार होने से बच गया, इसके बाद रहवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। मंगलवार शाम को करीब आठ बजे च्वाई के नजदीक बुआंदा में एक छह साल के बच्चे को तेंदुए ने उठा लिया था। तेंदुएं की पकड़ में फंसे बच्चे के चिल्लाने के कारण वह तेंदुएं के जबड़े से छूट गया और उसकी जान बच गई। हमले के कारण बच्चा गंभीर रूप से घायल है, हालांकि उसकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, बच्चे की मां पशुओं को घास डालने गोशाला गई थीं। इस दौरान बेटा गोशाला के दरवाजे के पास खेल रहा था। उसी समय घात लगाकर बैठे तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। इस दौरान बच्चे और उसकी मां ने शोर मचाया तो बच्चा तेंदुए के जबड़े से छूट गया और उसकी जान बच गई। बीते कुछ माह पहले भी च्वाई क्षेत्र में ही तेंदुए ने एक तीन साल की बच्ची को उठाया लिया था। जंगल में बच्ची के शरीर के टुकड़े मिले थे। इसके बाद क्षेत्र में खौफ हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
 

Edited By

prashant sharma