हिमोत्कर्ष संस्था ने मनाया 45वां वार्षिक समारोह, 70 से अधिक विद्यार्थियो को मिले Gold medal

Friday, Mar 01, 2019 - 03:21 PM (IST)

ऊना(अमित): हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का राज्य स्तरीय 45वां वार्षिक अधिवेशन हिमोत्कर्ष कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित किया गया। जिसमें पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कीे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। वहीं संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में उत्तरी भारत की 7 विभूतियों को हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला, चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि पालमपुर, डा.यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विवि नौणी, प्रदेश तकनीकी विवि तथा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के विभिन्न कक्षाओं व संकायों में प्रदेश में टाप करने वााले 70 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया गया।

वहीं समारोह में हिमोत्कर्ष निर्धन मेधावी छात्रवृति परीक्षा के जिला ऊना से संबधित 186 विद्यार्थियों को करीब 1.5 लाख रूपए के नगद वजीफे व 132 को रजत पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में 80 पात्र विधवाओं को एक-एक हजार रूपए का राशन भी वितरित किया गया। पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने हिमोत्कर्ष द्वारा किये जा रहे समाजसेवा के कार्यों को सराहा और लोगों से भी समाजसेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

kirti