धर्मशाला के मिनी सचिवालय के कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

Thursday, Mar 19, 2020 - 03:54 PM (IST)

धर्मशाला: दुनियाभर में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। भारत भी इसके प्रकोप से अछूता नहीं है और यहां भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस की दहशत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसका इलाज अब तक नहीं पता चला है। वहीं एक मामला सामने आया है। जहां सैनिटाइजर स्‍प्रे के बाद मिनी सचिवालय धर्मशाला में आज सुबह एक कर्मचारी की हालत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला ले जाया गया। सैनिटाइजर के प्रभाव से कर्मचारी खुद को असहज महसूस कर रहा था, जिसके चलते उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला के आपातकालीन कक्ष में लाया गया। अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक निशांत डोगरा नाम के कर्मचारी की तबीयत खतरे से बाहर है। एसडीएम डॉक्‍टर हरीश गज्‍जू का कहना है कि कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी थी, उसे तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। अब कर्मचारी की तबीयत खतरे से बाहर है। मगर इस मामले के बाद बाकी के अन्य कर्मचारी डर गए है।
 

kirti