शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म

Thursday, Mar 25, 2021 - 04:31 PM (IST)

सलूणी (शक्ति): जिले के सलूणी उपमण्डल में एक युवक द्वारा युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले के नामजद युवक के खिलाफ पुलिस थाना किहार में दर्ज कर लिया है। आगामी छानबीन जारी है। क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस थाना किहार में शिकायत दी है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 2 मार्च को लेख राज पुत्र दीवान चंद गांव शवाई डाकघर सिधोट तहसील चुराह ने उसे शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया।

इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे शादी करने को कहा तो उसे धोखा देकर फरार हो गया। पुलिस ने युवती को शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ अपहरण करने व बलात्कार करने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। डी.एस.पी. सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी लेख राज के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 363 व 346 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन हरी कर दी है। पुलिस शीघ्र आरोपी की तलाश कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

Content Writer

Kaku Chauhan