चूड़धार चोटी में सीजन की पहला बर्फबारी, एक नंबवर तक श्रद्धालु कर सकेंगे शिरगुल महादेव के दर्शन

Friday, Oct 05, 2018 - 11:06 AM (IST)

नाहन (सतीश): समुद्र तल से करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिरमौर जनपद की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जहां सीजन की पहला बर्फबारी हुई है। गुरुवार देर शाम चूड़धार की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। इस बर्फबारी के कारण क्षेत्र के तापमान मेंं भारी गिरावट दर्ज हुई है जिससे चूड़धार यात्रा प्रभावित हो रही है।


1 मई को शुरू होने वाली यात्रा 30 नवंबर तक चलती है मगर इस बार समय से पहले ही बर्फबारी होने के कारण यात्रा प्रभावित होती नजर आ रही है। क्योंकि जहां विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। चूड़धार सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि पहली मर्तबा जहां समय से पहले बर्फबारी हुई है, जिस कारण क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और ठंड बढ़ गई है। 
 


 

Ekta