कुटलैहड़ के बौल से हुआ वन महोत्सव का आगाज, मंत्री वीरेंद्र कंवर किया पौधरोपण

Thursday, Jul 12, 2018 - 05:05 PM (IST)

ऊना(अमित): कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बौल में वन विभाग द्वारा जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वन महोत्सव का शुभारंभ पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बड़ का पौधा रोपित कर जिला स्तरीय वन महोत्सव की शुरूआत की। इस महोत्सव के तहत जिलाभर में वन विभाग जनसहभागिता से कार्यक्रमों का आयोजन करके 50 हजार पौधे रोपित करेगा। दिन प्रति दिन बिगड़ रहे पर्यावरण को बचाने के लिए वन विभाग द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ऊना जिला में वन महोत्सव अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का आगाज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बौल से किया गया। जिसमें वीरेंद्र कंवर ने पौधारोपण करके अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान वन अरण्यपाल हमीरपुर वृत अनिल जोशी, वन मंडलाधिकारी ऊना यशुदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वन विभाग के इस अभियान के दौरान ऊना जिला में 11 स्थानों पर 50 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय लोगों के सहयोग से 40 हजार खैर के पौधे लोगों की मलकीयत भूमि में रोपित किए जाएंगे। वीरेंद्र कंवर ने जनता से पेड़ पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए वन व पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। आत्मीयता से इनमें सहभागिता दर्ज कर उन्हें अपने शिक्षण में भी शामिल करे।

kirti