किसानों के गले की फांस बनी NOC

Wednesday, Mar 29, 2017 - 03:54 PM (IST)

बद्दी: औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. के किसानों को आजकल कृषि योग्य भूमि की खरीद-फरोख्त करने में बी.बी.एन.डी.ए. की एन.ओ.सी. की शर्त गले की फांस बन गई है। क्षेत्र में कृषक वर्ग अपनी मर्जी से कृषि योग्य भूमि को भी खरीद या बेच नहीं सकता है। यह सब करने से पहले कृषकों को बी.बी.एन.डी.ए. विभाग से एन.ओ.सी. लेनी जरूरी कर रखी है। बी.बी.एन.डी.ए. विभाग का उक्त फरमान लोगों के गले नहीं उतर रहा है और हर रोज कृषक वर्ग परेशानी झेल रहा है। यदि किसी भू-भाग को कृषक बेचना या खरीदना चाहता है तो उसके खरीददार भी उतने ही होने चाहिए जितने मालिकों के नाम भू-भाग है।


क्या कहते हैं बी.बी.एन.डी.ए. के सी.ई.ओ.
बी.बी.एन.डी.ए. के सी.ई.ओ. राजीव कुमार का कहना है कि विभाग का मकसद क्षेत्र में टी.सी.पी. नियमों की अनुपालना करवाना है। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के किसानों को इस शर्त से परेशानी हो रही है तो वे इस बारे सरकार को नियमों में सुधार करने को जरूर लिखेंगे।