खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था कर्मचारी, अचानक लाईन में आ गया करंट

Saturday, Nov 16, 2019 - 03:28 PM (IST)

संतोषगढ़(मनीश): विद्युत उपमण्डल संतोषगढ़ में आज बोर्ड के एक कर्मचारी को करंट लग गया। जिससे वो गंभीर रूप में घायल हो गया। विद्युत उपमंडल संतोषगढ़ के सहायक अभियन्ता यशविन्दर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्मल दास पुत्र किशन चन्द उम्र 35 साल वार्ड नंबर 5 सन्तोषगढ़ का निवासी था जो कि आज सुबह लगभग सुबह सवा 9 बजे के करीब बिजली के खंभे पर चढ़ कर बिजली ठीक कर रहा था कि अचानक से लाईन में आए करंट से निर्मल दास बुरी तरह से घायल हो गया।

बोर्ड के कर्मचारी उसे लेकर तुरंत संतोषगढ़ सी.एच.सी लेकर गए, यहां पर प्रारंभिक उपचार करने के उपरांत उसे ऊना अस्पताल भेज दिया गया और ऊना में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई रैफर कर दिया गया। सहायक अभियन्ता यशविन्दर सिंह ने बताया कि निर्मल दास बोलचाल रहा है और पहचान भी रहा है, लेकिन करंट पड़ने पर उसकी दोनों बाजुओं के चोटिल हो जाने पर उसे बेहत्तर उपचार हेतु उसे पी.जी.आई रैफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लाईन में करंट आने के कारणों का पता लगाने के लिए विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

Edited By

Simpy Khanna