कलयुगी बेटे का खौफनाक सच, अपनी ही मां के साथ कर दिया ये घिनौना काम

Tuesday, Sep 12, 2017 - 11:07 AM (IST)

सराहां: सराहां में एक कलयुगी बेटे का खौफनाक सच सामने अाया है। जहां एक बेटे ने अपनी सौतेली मां पर डंडों व दराट से हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई है। महिला के भाई ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के भाई डिम्बर निवासी कमल राज ने आरोप लगाया कि जब सुबह उसकी बहन सुमन देवी रसोई घर में खाना बना रही थी तो उसके पास उसका सौतेला बेटा विजय कुमार हाथ में डंडा व दराट लेकर पहुंचा।

​​​​मां पर किया डंडों व दराट से हमला 
रसोईघर में पहुंचते ही उसने मां पर डंडों व दराट से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। डी.एस.पी. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।