सुनेहड़ गांव में बाइक व नैनो के बीच हुई टक्कर,2 घायल

Friday, Aug 17, 2018 - 05:24 PM (IST)

कांगड़ा : नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत बड़ोह रोड चौक पर सुनेहड़ गांव के नजदीक राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर एक नैनो कार व मोटरसाइकिल की भिडं़त में 2 लोग घायल हो गए। इसमें घायल सुभाष चंद (24) निवासी घियोरी तहसील देहरा व पीछे बैठे अतुल (21) निवासी खुंडिया को घायल होने के बाद उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

kirti