चंडीगढ़ से मंडी जा रही कार पहाड़ी से सीधे नीचे गिरी(Video)

Tuesday, Jan 07, 2020 - 01:27 PM (IST)

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा बिलासपुर के जामली के समीप हुआ। जहां यह कार खाई में गिर गई। बता दें कि इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए है। जोकि गाड़ी में सवार थे। जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी चंडीगढ़ से मंडी जा रही थी जिसके साथ हादसा हुआ। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

 

kirti