झुलसी महिला ने दम तोड़ा

Friday, Apr 09, 2021 - 11:18 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : चंबा जिला की एक झुलसी 30 वर्षीय महिला ने घावों के ताव न सहते हुए शाम को दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कनिहार सन्नी गुलेरिया ने बताया कि महिला के झुलसने की सूचना डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा से मौत के बाद मिली। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला को पहले उपचार के लिए चंबा ले जाया गया जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया गया। सुबह पुलिस जांच अधिकारी को टांडा पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा जाएगा। महिला के परिजनों के बयान के बाद पता चलेगा कि महिला किस प्रकार झुलसी। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी हैं।

Content Writer

prashant sharma